Monday, December 17, 2018

3 विधानसभा चुनाव में मिली हार के बावजूद योगी बने रहे सबसे बड़े जिताऊ स्टार प्रचारक

तीन राज्यों में चुनाव में मिली हार के बाद, योगी आदित्यनाथ भी विरोधियों के निशाने पर है कोई उन्हें बजरंग बली की जाति बताने के लिए हार का जिम्मेदार मान रहा है तो कोई अली और बजरंगबली टिप्पणी के लिए उन्हें कोस रहा है, लेकिन इन तीन चुनावों के आंकडे़ कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं.

आंकड़ों की बात करें तो विधायकों को जिताने वाले वाले स्टार प्रचारकों में योगी आदित्यनाथ का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा. योगी आदित्यनाथ ने अपने 69 फीसदी उन उम्मीदवारों को जि‍ता लिया, जिनके पक्ष में उन्होंने चुनाव प्रचार किया.

चार राज्यों में योगी आदित्यनाथ ने कुल 74 सभाएं ,अलग-अलग विधानसभाओं में की और इन 74 में से 51 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली. स्ट्राइक रेट के हिसाब से योगी आदित्यनाथ का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा. बता दें कि छत्तीसगढ़ में बुरी हार के बावजूद  बीजेपी के जीते 17 सीटों में 8 ऐसी सीट है जहां योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार किया था. यानि छतीसगढ़ में भी योगी अपने प्रचार के 50 फीसदी से ज्यादा सीट जि‍ता ले गए.

26 विधानसभा में किए चुनाव प्रचार में 25 उम्मीदवार जीते

योगी आदित्यनाथ का सबसे शानदार रेकॉर्ड राजस्थान का रहा जहां योगी आदित्यनाथ की 26 विधानसभा में किए चुनाव प्रचार में 25 उम्मीदवार जीत गए. मध्यप्रदेश में भी योगी 17 उम्मीदवारों को जिताने में कामयाब रहे, जिनके पक्ष में उन्होंने चुनाव प्रचार किया. इन चुनाव के नतीजों के बाद विरोधी जहां योगी को हार की जिम्मेदारी थोप रहे हैं. वहीं योगी के समर्थक उन्हें भविष्य का चेहरा मान रहे हैं.

बता दें योगी के स्ट्राइक रेट से वाकिफ इन राज्यों के कई नेता सीधे अपने चुनाव क्षेत्र में इनकी सभाएं चाहते थे लेकिन योगी आदित्यनाथ के करीबी सूत्रों की मानें तो योगी आदित्यनाथ बीजेपी हाईकमान के दिये निर्देशों के मुताबिक ही अपनी राजनीतिक सभाएं करते रहे, कभी योगी ने अपनी पसंद नहीं तय की न ही कभी सभाओं से मना किया. यही वजह है कि आंखों में इन्फेक्शन और सूजन के बावजूद योगी आदित्यनाथ काला चश्मा लगाकर एक दिन में चार-चार सभाएं करते रहे.

फायरब्रांड हिंदुत्व का चेहरा

बीजेपी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन कहते हैं योगी आदित्यनाथ का फायरब्रांड हिंदुत्व का चेहरा ही सिर्फ उनकी सफलता का राज नहीं हैं बल्कि गोरखनाथ मठ से जुड़ी श्रद्धा और देशभर में फैले उनके अनुयायी भी योगी आदित्यनाथ को दूसरे क्षेत्रीय क्षत्रपों से अलग बनाते हैं. यही वजह है कई मुख्यमंत्री भी उनके प्रति आदर और श्रद्धा का भाव सार्वजनिक रूप से सामने रखने से नहीं हिचकते.

Wednesday, December 5, 2018

यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

फेसबुक, Whatsapp नहीं गूगल प्ले स्टोर पर ये रहा नंबर-1 ऐप

गूगल ने प्ले स्टोर की तरफ GOOGLE PLAY AWARDS 2018 की लिस्ट जारी की गई है. 2018 खत्म होने को है और एंड्रॉयड में सबसे ज्यादा कौन से ऐप्स इंस्टॉल किए गए हैं और प्ले स्टोर पर क्या पॉपुलर है.

Quora के 10 करोड़ यूजर्स का डेटा चोरी, ऐसे सुरक्षित रखें अपना अकाउंट

सवालों के जवाब देने वाली पॉपुलर वेबसाइट Quora पर एक बड़ा साइबर अटैक हुआ है. कंपनी ने जानकारी दी है कि किसी खतरनाक थर्ड पार्टी ने उनके सिस्टम तक अनाधिकृत तरीके से पहुंच बनाई है और करीब 10 करोड़ यूजर्स का डेटा चुरा लिया है.

अब और दमदार हुई बजाज की Platina, कीमत 49,300 रुपये

बजाज इंडिया ने भारत में नई 2018 Platina 110 मोटरसाइकल को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी कीमत 49,300 रुपये रखी है. नई बजाज प्लैटिना में रेगुलर वर्जन की तुलना में कुछ बदलाव किए गए हैं और कुछ अपडेट्स दिए गए हैं. सबसे खास बात ये है कि अब इसे ज्यादा पावरफुल और सुरक्षित बनाया गया है.

स्मार्टफोन्स की महासेल, यहां देखें साल की बेस्ट डील्स की लिस्ट

ये महीना इस साल का आखिरी महीना है. इस बीच ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट 6 दिसंबर से लेकर 8 दिसंबर तक अपने प्लेटफॉर्म पर बिग शॉपिंग डेज सेल का आयोजन करने जा रही है. इस तीन दिवसीय सेल के दौरान तमाम प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को बंपर छूट मिलेगी.

1.11 करोड़ की Jaguar XJ50 कार भारत में लॉन्च, देखें तस्वीरें

Jaguar XJ50 की लॉन्चिंग भारत में हो गई है. इस प्रीमियम कार की कीमत कंपनी ने 1.11 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. XJ50 एक स्पेशल एडिशन मॉडल है जो कंपनी के भारतीय फ्लैगशिप XJ L मॉडल पर बेस्ड है.