तीन राज्यों में चुनाव में मिली हार के बाद, योगी आदित्यनाथ भी विरोधियों के निशाने पर है कोई उन्हें बजरंग बली की जाति बताने के लिए हार का जिम्मेदार मान रहा है तो कोई अली और बजरंगबली टिप्पणी के लिए उन्हें कोस रहा है, लेकिन इन तीन चुनावों के आंकडे़ कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं.
आंकड़ों की बात करें तो विधायकों को जिताने वाले वाले स्टार प्रचारकों में योगी आदित्यनाथ का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा. योगी आदित्यनाथ ने अपने 69 फीसदी उन उम्मीदवारों को जिता लिया, जिनके पक्ष में उन्होंने चुनाव प्रचार किया.
चार राज्यों में योगी आदित्यनाथ ने कुल 74 सभाएं ,अलग-अलग विधानसभाओं में की और इन 74 में से 51 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली. स्ट्राइक रेट के हिसाब से योगी आदित्यनाथ का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा. बता दें कि छत्तीसगढ़ में बुरी हार के बावजूद बीजेपी के जीते 17 सीटों में 8 ऐसी सीट है जहां योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार किया था. यानि छतीसगढ़ में भी योगी अपने प्रचार के 50 फीसदी से ज्यादा सीट जिता ले गए.
26 विधानसभा में किए चुनाव प्रचार में 25 उम्मीदवार जीते
योगी आदित्यनाथ का सबसे शानदार रेकॉर्ड राजस्थान का रहा जहां योगी आदित्यनाथ की 26 विधानसभा में किए चुनाव प्रचार में 25 उम्मीदवार जीत गए. मध्यप्रदेश में भी योगी 17 उम्मीदवारों को जिताने में कामयाब रहे, जिनके पक्ष में उन्होंने चुनाव प्रचार किया. इन चुनाव के नतीजों के बाद विरोधी जहां योगी को हार की जिम्मेदारी थोप रहे हैं. वहीं योगी के समर्थक उन्हें भविष्य का चेहरा मान रहे हैं.
बता दें योगी के स्ट्राइक रेट से वाकिफ इन राज्यों के कई नेता सीधे अपने चुनाव क्षेत्र में इनकी सभाएं चाहते थे लेकिन योगी आदित्यनाथ के करीबी सूत्रों की मानें तो योगी आदित्यनाथ बीजेपी हाईकमान के दिये निर्देशों के मुताबिक ही अपनी राजनीतिक सभाएं करते रहे, कभी योगी ने अपनी पसंद नहीं तय की न ही कभी सभाओं से मना किया. यही वजह है कि आंखों में इन्फेक्शन और सूजन के बावजूद योगी आदित्यनाथ काला चश्मा लगाकर एक दिन में चार-चार सभाएं करते रहे.
फायरब्रांड हिंदुत्व का चेहरा
बीजेपी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन कहते हैं योगी आदित्यनाथ का फायरब्रांड हिंदुत्व का चेहरा ही सिर्फ उनकी सफलता का राज नहीं हैं बल्कि गोरखनाथ मठ से जुड़ी श्रद्धा और देशभर में फैले उनके अनुयायी भी योगी आदित्यनाथ को दूसरे क्षेत्रीय क्षत्रपों से अलग बनाते हैं. यही वजह है कई मुख्यमंत्री भी उनके प्रति आदर और श्रद्धा का भाव सार्वजनिक रूप से सामने रखने से नहीं हिचकते.
Monday, December 17, 2018
Wednesday, December 5, 2018
यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें
यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
फेसबुक, Whatsapp नहीं गूगल प्ले स्टोर पर ये रहा नंबर-1 ऐप
गूगल ने प्ले स्टोर की तरफ GOOGLE PLAY AWARDS 2018 की लिस्ट जारी की गई है. 2018 खत्म होने को है और एंड्रॉयड में सबसे ज्यादा कौन से ऐप्स इंस्टॉल किए गए हैं और प्ले स्टोर पर क्या पॉपुलर है.
Quora के 10 करोड़ यूजर्स का डेटा चोरी, ऐसे सुरक्षित रखें अपना अकाउंट
सवालों के जवाब देने वाली पॉपुलर वेबसाइट Quora पर एक बड़ा साइबर अटैक हुआ है. कंपनी ने जानकारी दी है कि किसी खतरनाक थर्ड पार्टी ने उनके सिस्टम तक अनाधिकृत तरीके से पहुंच बनाई है और करीब 10 करोड़ यूजर्स का डेटा चुरा लिया है.
अब और दमदार हुई बजाज की Platina, कीमत 49,300 रुपये
बजाज इंडिया ने भारत में नई 2018 Platina 110 मोटरसाइकल को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी कीमत 49,300 रुपये रखी है. नई बजाज प्लैटिना में रेगुलर वर्जन की तुलना में कुछ बदलाव किए गए हैं और कुछ अपडेट्स दिए गए हैं. सबसे खास बात ये है कि अब इसे ज्यादा पावरफुल और सुरक्षित बनाया गया है.
स्मार्टफोन्स की महासेल, यहां देखें साल की बेस्ट डील्स की लिस्ट
ये महीना इस साल का आखिरी महीना है. इस बीच ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट 6 दिसंबर से लेकर 8 दिसंबर तक अपने प्लेटफॉर्म पर बिग शॉपिंग डेज सेल का आयोजन करने जा रही है. इस तीन दिवसीय सेल के दौरान तमाम प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को बंपर छूट मिलेगी.
1.11 करोड़ की Jaguar XJ50 कार भारत में लॉन्च, देखें तस्वीरें
Jaguar XJ50 की लॉन्चिंग भारत में हो गई है. इस प्रीमियम कार की कीमत कंपनी ने 1.11 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. XJ50 एक स्पेशल एडिशन मॉडल है जो कंपनी के भारतीय फ्लैगशिप XJ L मॉडल पर बेस्ड है.

Tuesday, November 6, 2018
2019 से पहले कर्नाटक के टेस्ट में कांग्रेस-JDS पास, बीजेपी हारी
कर्नाटक उपचुनाव में तीन लोकसभा सीटों व दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में नतीजे बीजेपी के पक्ष में नहीं रहे। पांच में से केवल एक शिमोगा लोकसभा सीट पर बीजेपी को जीत मिली। बाकी चारों पर कांग्रेस और जेडीएस का दबदबा कायम रहा।
कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को झटका लगा है। दो लोकसभा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली और 2 विधानसभा सीट में से एक पर वह जीत चुकी है, वहीं दूसरी सीट पर उसकी जीत लगभग पक्की है। बीजेपी को महज शिमोगा लोकसभा सीट पर ही कामयाबी मिली। ये नतीजे कर्नाटक की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं। खासकर उपचुनाव के नतीजों के बाद 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस मजबूत मनोबल के साथ मैदान में उतरेगी, वहीं बीजेपी को एक बार फिर से अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरना होगा।
बेल्लारी में बीजेपी को लगा झटका
वहीं मांड्या लोकसभा सीट पर जेडीएस को जीत हासिल हुई। इस तरह तीन लोकसभा सीटों में से एक-एक सीट कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस को मिली है। खास बात यह है कि बेल्लारी को बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है। यहां बीजेपी नेता श्रीरामुलु की बहन शांता को उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन वह आदिवासी जनजाति के लिए आरक्षित यह सीट नहीं बचा सकीं।
3 नवंबर को हुआ था मतदान
बता दें, कर्नाटक में मंगवार को 3 लोकसभा सीटों और 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद मतगणना कराई जा रही है। इन सीटों पर प्रमुख मुकाबला कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और बीजेपी की बीच था। इन सभी सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव की वोटिंग कराई गई थी, जिनमें औसतन 67 फीसदी मतदान हुआ था।
इस्तीफे की वजह से खाली हुई थीं सीटें
आप जानते होंगे, पांच में से चार सीटें इस्तीफे की वजह से और एक सीट विधायक के निधन की वजह से खाली हुई थी। शिवमोगा सीट बीएस येदियुरप्पा, बेल्लारी सीट श्रीमुलु और मांड्या सीट सीएस पुट्टाराजू के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वहीं रामनगर सीट से सीएम कुमारस्वामी के इस्तीफे और जामखंडी सीट कांग्रेस विधायक सिद्धू न्यामगौड़ा के निधन के बाद खाली हुई थी।
जेडीएस-कांग्रेस मिलकर लड़े थे चुनाव
कर्नाटक में सत्तारूढ़ जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन ने सूबे में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया था। फैसले के मुताबिक कांग्रेस बेल्लारी और शिमोगा लोकसभा क्षेत्रों और जेडीएस मांड्या लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव लड़ने उतरी थी। वहीं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस जामखंडी और जेडीएस रामनगर से चुनाव मैदान में उतरी थी।

Thursday, November 1, 2018
भाजपा के प्रदेश सचिव और उनके भाई की गोली मारकर हत्या
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ क़स्बे में गुरुवार देर रात बीजेपी के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजित परिहार की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
ये घटना ज़िला डोडा के किश्तवाड़ क़स्बे में उस समय हुई जब अनिल और उनके भाई घर वापस लौट रहे थे.
बताया जा रहा है कि अनिल और अजित पर बहुत नज़दीक से गोलियां चलाई गईं.
जम्मू-कश्मीर बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी अशोक कौल ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अनिल परिहार बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार थे.
कौल ने कहा, "अनिल बीजेपी के बड़े नेता थे. बचपन से ही बीजेपी के साथ जुड़े थे. वो जम्मू बीजेपी के बड़े सात-आठ नेताओं में शामिल थे. अनिल किश्तवाड़ के ही रहने वाले थे. वो बीजेपी स्टेट मोर्चा अध्यक्ष भी रह चुके थे. साथ ही ऑल इंडिया युवा मोर्चा के सदस्य रहे थे. पिछली बार भी स्टेट सेक्रेटरी रहे थे और हाल ही में रविंदर रैना ने फिर से उन्हें स्टेट सेक्रेटरी बनाया था. हाल ही में वो उधमपुर और आरएसपुरा के भी प्रभारी रहे हैं."
कौल ने अनिल की हत्या को बुज़दिलाना हरक़त बताया और कहा कि हमें ऐसी घटनाओं की निंदा करनी चाहिए.
इस घटना के बाद प्रशासन ने किश्तवाड़ क़स्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने लिए कर्फ़्यू लगा दिया है. बताया जाता है कि पूरे किश्तवाड़ क़स्बे में हालात तनावपूर्ण हैं.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घटना की निंदा करते हुए हैरानी जताई है.
जम्मू-कश्मीर बीजेपी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इस हमले की निंदा करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में बीजेपी की बढ़ती शोहरत से कुछ लोग बौखला गए हैं. ठाकुर ने पुलिस से क़ातिलों को जल्द से जल्द पकड़ने की अपील की है.
इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, जम्मू ज़ोन एस.डी. सिंह जम्वाल ने बीबीसी को बताया कि अभी तक हत्या में शामिल लोगों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
उन्होंने कहा, "अभी इस मामले में जांच चल रही है. अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है."
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने इन हत्याओं पर शौक जताया है.
जम्मू-कश्मीर बीजेपी इकाई के जनरल सेक्रेटरी अशोक कौल ने कहा, "उमर अब्दुला इस घटना की निंदा कर रहे हैं, लेकिन निंदा करने से कुछ नहीं होगा. उन्हें उन लोगों की निंदा करनी चाहिए, जिन्होंने आज बड़गाम में पत्थर बरसाए."
जम्मू क्षेत्र में बीते वर्षों के दौरान पहली बार इस तरह की घटना सामने आई है कि किसी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई हो. हालांकि कश्मीर में ऐसे कई मामले देखने को मिलते रहते हैं.
बीते वर्षों में बीजेपी और दूसरी राजनीतिक पार्टियों के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की कश्मीर में संदिग्ध चरमपंथियों ने हत्या की है.

Subscribe to:
Comments (Atom)